सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Woman dies during treatment, negligence alleged

Pratapgarh News: इलाज के दौरान महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, negligence alleged
विज्ञापन
कंधई थाना के बाहूपुर निवासी लल्लू राम की 42 वर्षीय पत्नी प्रमिला की तबीयत बिगड़ने पर भाई उदय राज ने उसे सोमवार को मंगरौरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार कि मंगलवार की रात 10 बजे प्रमिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Trending Videos

मृतका के भाई ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि मौत के बाद चिकित्सक प्रमिला को निजी वाहन से लेकर मेडिकल कॉलेज आया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि मृतका के परिजनों से बात की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed