सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   You can visit the Biodiversity Park from October.

Pratapgarh News: जैव विविधता पार्क में अक्तूबर से कर सकेंगे सैर-सपाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
You can visit the Biodiversity Park from October.
चिलबिला में निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क। संवाद
विज्ञापन
चिलबिला स्थित डीएफओ कार्यालय के पास 5.52 करोड़ की लागत से बन रहा जैव विविधता पार्क अक्तूबर में तैयार हो जाएगा। पार्क के भीतर झूले लगाए गए हैं। शाम के समय लोग यहां सैर सपाटा कर सकेंगे।
Trending Videos

नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर (प्रकृति व्याख्या केंद्र) में पक्षियों और जंगली जानवरों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। लाइब्रेरी में जंगली जीवों से जुड़ी पुस्तकें होंगी। वाटिकाओं के सुगंधित फूलों से पार्क को महकाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैव विविधता पार्क के चारों ओर लोहे की सुरक्षा जाली लगाई जा चुकी है। पार्क के भीतर बने नाले के पानी को पत्थरों की मदद से स्वच्छ किया गया है। वेटलैंड एरिया में पक्षियों को लुभाने के लिए पौधरोपण व घास लगाकर प्राकृतिक वातावरण तैयार किया गया है।
डीएफओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जैव विविधता पार्क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अभी पार्क को संवारा जा रहा है। अक्तूबर तक पार्क लोगों के लिए खोले जाने की संभावना है ।
बजट में देरी से काम में आई दिक्कत
डीएफओ ने बताया कि प्रदेश के सात जिले में जैव विविधता पार्क तैयार किए जा रहे हैं। बजट में देरी के चलते पार्क को तैयार दिक्कत हुई थी लेकिन अक्तूबर से इसे शुरू करने के आसार हैं। पार्क बटर फ्लाई गार्डेन और रंगीन रोशनी में जगमग होंगे। चिलबिला पार्क बच्चों के आकर्षक का केंद्र रहेगा।

चिलबिला में निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क। संवाद

चिलबिला में निर्माणाधीन जैव विविधता पार्क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed