सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 patients admitted after breathing problems

Raebareli News: सांस लेने में दिक्कत के बाद 15 रोगी भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
15 patients admitted after breathing problems
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बदला मौसम लोगों की सेहत को बिगाड़ रहा है। मंगलवार की सुबह से ही कोहरा और धुंध के लोग 15 लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। हालत नाजुक होने के बाद मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाकर भर्ती कराया गया। इसके अलावा बुखार, उल्टी-दस्त व अन्य बीमारियों के मरीजों का भी इलाज शुरू किया गया। उधर ओपीडी में भी मरीजों को परेशान होना पड़ा। चिकित्सकों ने रोगियों को खराब मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
Trending Videos

मंगलवार को अचानक मौसम खराब हो गया। इसका असर अस्पतालों में देखने को मिला। सांस की समस्या बढ़ने पर मुकीम (58), हार्दिक (21), रेशमा (22), अरविंद (30), श्यामलाल (80), सुनीता (45), शोभनाथ (75) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। इसके अलावा उल्टी-दस्त और बुखार के चपेट में आने के बाद मनीष (45), रामबरन (72), रूही (10), किरन (27), अनवी (6), अयांश (50) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी पर्चा बनवाने में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि खराब मौसम की वजह से सीने में दर्द, सांस की समस्या, खांसी, जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त आदि का खतरा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। खानपान पर भी ध्यान दें। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed