सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The closure of the railway crossing led to a long detour

Raebareli News: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लगाना पड़ा लंबा चक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The closure of the railway crossing led to a long detour
-रायबरेली में ऊंचाहार क्षेत्र के जमुनापुर रेलवे क्रासिंग के पास मरम्मत करते रेल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
ऊंचाहार। जमुनापुर रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य की वजह से दूसरे दिन रविवार को भी सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। हालांकि ट्रेनों को धीमी रफ्तार से पास कराया गया। शनिवार को सुबह नौ बजे इस क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया था। रविवार को शाम छह बजे तक क्रॉसिंग बंद रहनी थी, लेकिन तय समय से पहले शाम चार बजे काम पूरा कर लिया गया। इससे क्रॉसिंग खोल दी गई तो वाहन चालकों को राहत मिली। क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को परेशानी हुई। उन्हें बदले हुए रास्ते से आवागमन करने के लिए तीन किमी. की ज्यादा दूरी तय करनी पड़ी।
Trending Videos



ऊंचाहार-डलमऊ रेलखंड में जमुनापुर के निकट स्थित रेलवे क्रॉसिंग है। इस क्रॉसिंग से सूची-खरौली मार्ग गुजरा है। मरम्मत कार्य के लिए क्रॉसिंग बंद कर दी गई, जिससे सड़क मार्ग से आवागमन ठप हो गया। रूट डायवर्जन किए जाने के बाद भी काफी वाहन चालक क्रॉसिंग तक पहुंचने के बाद लौटते रहे। रूट डायवर्जन के लिए जिन रास्तों से वाहन चालकों ने आवागमन किया, उन रास्तों से गुजरने के लिए तीन किमी. की अधिक दूरी तय करनी पड़ी। क्रॉसिंग की चकरेल हटा कर रबर पैड लगाए लगाए। इससे वाहनों को क्रॉसिंग पार करते समय हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को क्रॉसिंग के रेलवे ट्रैक में लगे सभी स्लीपर बदले गए थे। ट्रैक का पैरामीटर भी दुरुस्त किया गया था। क्रॉसिंग में ट्रैक के दोनों तरफ सड़क वाले हिस्से में खोदाई होने से आवागमन संभव नहीं था। रविवार को भी यही हाल रहा। कुछ बाइक सवार मिर्जा इनायत उल्लापुर के पास नहर की पटरी से रेलवे ट्रैक पार करते नजर आए। ऐसा करने से रोकने के लिए आरपीएफ तैनात रही। आरपीएफ ने वाहन चालकों को समझा कर वापस किया। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) इजहार कलीम ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। शाम छह बजे के स्थान पर शाम चार बजे ही क्रॉसिंग खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed