{"_id":"69ca26d05fdff7cd2a012ab5","slug":"video-rayabral-ma-janaral-satara-calta-ha-pata-bta-ananaya-na-pasaesa-ma-hasal-kaya-thasara-sathana-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में जनरल स्टोर चलाते हैं पिता, बेटी अनन्या ने पीसीएस में हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में जनरल स्टोर चलाते हैं पिता, बेटी अनन्या ने पीसीएस में हासिल किया दूसरा स्थान
रायबरेली में आनंद नगर मोहल्ले की अनन्या त्रिवेदी ने यूपी लोक सेवा आयोग पीसीएस 2024 में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। यह उनकी पहली ही कोशिश में मिली शानदार उपलब्धि है।
अनन्या के पिता सुशील कुमार एक जनरल स्टोर चलाते हैं। उनकी मां रेखारानी एक शिक्षिका हैं। बेटी की इस सफलता से पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोमवार को उन्होंने घर पर ढोल बजाकर जश्न मनाया।
अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय योजनाबद्ध तैयारी और रोजाना छह घंटे की पढ़ाई को दिया। उन्होंने अपने मामा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय को मुख्य मार्गदर्शक बताया। राजेश कुमार पांडेय कानपुर देहात में कार्यरत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।