{"_id":"699f58c8ed822561820bc38e","slug":"36000-adolescent-girls-will-receive-the-cervical-cancer-vaccine-raebareli-news-c-101-1-slko1033-151958-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 36 हजार किशोरियाें को लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 36 हजार किशोरियाें को लगेगा सर्वाइकल कैंसर का टीका
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
एएनएमटीसी में सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण शुरू होने से पहले प्रशिक्षण लेते मास्टर ट्रेनर।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर से बचाने की तैयारी है। करीब 36 हजार किशोरियों में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएमटीसी में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। जल्द ही वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण का काम शुरू होगा।
प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। वैक्सीन उपलब्ध होते ही जिले में किशोरियों में निशुल्क टीकाकरण शुरू होगा। देश में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा प्रमुख कैंसर है। एचपीवी टीकाकरण जिला महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर किया जाएगा। यह सिंगल डोज टीका होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रारंभिक तीन महीने तक टीकाकरण सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में संचालित किया जाएगा। इसके बाद यह टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बुधवार व शनिवार को पूरे वर्ष उपलब्ध रहेगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत 14 वर्ष आयु की वे सभी किशोरियां लाभार्थी होंगी, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। उन्होंने बताया कि कुल जनसंख्या का करीब एक प्रतिशत करीब 36 हजार किशोरियों में यह टीका लगेगा। टीकाकरण के लिए पंजीकरण अभिभावक स्वयं यू-विन पोर्टल पर कर सकेंगे। पंजीकरण के बाद ओटीपी के माध्यम से डिजिटल सहमति प्रदान की जाएगी। आयु सत्यापन के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा। टीकाकरण प्रमाणपत्र भी यू-विन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि टीकाकरण एएनएम, स्टाफ नर्स, एलएचवी (लेडी हेल्थ विजिटर) व सीएचओ करेंगे। कार्यक्रम के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा। जागरूकता बढ़ाने और पात्र किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्रों तक लाने में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी नोडल डॉ. राकेश कुमार यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजलि सिंह, डॉ. सी लाल, वंदना त्रिपाठी, विनय पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एपी सोनकर, डॉ. गणनायक पांडेय आदि मौजूद रहे।
Trending Videos