सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Instructions given to strengthen law and order along with development

Raebareli News: विकास के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 26 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to strengthen law and order along with development
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेते प्रभारी मंत्री राकेश
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम व प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान गोवंश के आश्रय के लिए आश्रय स्थल बनवाने के साथ त्योहार पर कानून व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।
Trending Videos

गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को ताकीद कराया। प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों के नाम सर्वे में न छूटने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत आश्रित कराने और गोशालाओं में हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। आवश्यकतानुसार नए गोवंश आश्रय स्थल बनाने का भी निर्देश दिया गया। गोवंश सहभागिता योजना के तहत अधिक से अधिक गोवंशों की सुपुर्दगी कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने और शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को शामिल करने के निर्देश दिए गए। राकेश सचान ने किसानों को सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने और रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जले हुए ट्रांसफार्मर 24 से 48 घंटे के भीतर बदल दिए जाएं। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष में अब केवल एक माह का समय शेष है। सभी विभाग अपने लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। प्राप्त बजट का उपयोग समय से कर लिया जाए। निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई भी योजना अधूरी न रहे।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए सभी व्यापक प्रबंध किए जाने चाहिए। बैठक में विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, सीडीओ अंजूलता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed