सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   434 farmers will receive crop compensation of Rs 27.68 lakh.

Raebareli News: 434 किसानों को मिलेगा 27.68 लाख का फसल मुआवजा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 03 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
434 farmers will receive crop compensation of Rs 27.68 lakh.
विज्ञापन
रायबरेली। यह खबर फसल नुकसान से मायूस किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली है। वजह फसल नुकसान पर जिले के 434 किसानों को 27.68 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। बाकायदा आगामी चार मई को कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बीमा कंपनी की तरफ से किसानों को मुआवजा की चेक दी जाएंगी।
Trending Videos

दरअसल, बीते मार्च माह में आंधी-तूफान के चलते किसानों की गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। किसानों ने फसल का बीमा कराया था। बीमा कंपनी के सर्वे में 434 किसानों की फसल क्षति होने की बात सामने आई थी। अब किसानों को 27 लाख 68 हजार 324 रुपये का मुआवजा मिलेगा। अब कृषि विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें कुछ किसानों को मुआवजे के रूप में चेक दी जाएंगी। वहीं अन्य किसानों के खाते में मुआवजे की धनराशि सीधे भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस ब्लॉक में कितने किसान
कृषि विभाग के अफसरों के मुताबिक महराजगंज ब्लॉक में 56, राही 19, रोहनिया 17, सलोन 19, सरेनी 13, सतांव 46, शिवगढ़ 38, ऊंचाहार 19, अमावां 30, बछरावां 25, छतोह 27, डलमऊ 16, दीनशाहगौरा 31, डीह 8, हरचंदपुुर 33, जगतपुर 48, खीरों, लालगंज ब्लॉक के चार-चार किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलेगा।

बीते दिनों आंधी-पानी के चलते किसानों की गेहूं की फसल नष्ट हो गई थी। बीमा कंपनी की तरफ से सर्वे कराया गया था। 434 किसानों को आंशिक रूप से फसल नुकसान का 27.68 लाख का मुआवजा मिलेगा। क्रॉप कटिंग का परिणाम आने के बाद इन किसानों को और मुआवजा धनराशि मिलेगी।
अखिलेश कुमार पांंडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed