सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   90 enterprises will be set up in the industrial park

Raebareli News: औद्योगिक पार्क पर लगेंगे 90 उद्यम

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
90 enterprises will be set up in the industrial park
मिल एरिया क्षेत्र के स्पीनिंग मिल का निरीक्षण करते उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप, रायबरेली के मिल एरिया क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़ी यूपी स्टेट स्पिनिंग मिल की करीब 58 एकड़ भूमि को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत, इस विशाल परिसर में लगभग 90 नए उद्यम स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
Trending Videos


भूमि खाली होने के बाद बाउंड्री, पानी टंकी, बोरिंग का काम पूरा हो चुका है। सब स्टेशन, सड़क, नाली बनाने का काम चल रहा है। प्रशासनिक भवन भी लगभग तैयार हो चुका है। पहले चरण में 12 शेड तैयार होंगे। प्रत्येक शेड 550 वर्ग मीटर का होगा। इनकी आवंटन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद औद्योगिक पार्क में उद्योग स्थापित हाेने शुरू हो जाएंगे। विभाग की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्षों से बंद पड़ी स्पिनिंग (कताई) मिल की करीब 58.66 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क की घोषणा मुख्यमंत्री ने पूर्व में की थी।

इसके बाद ही मिल की भूमि को खाली कराने का काम शुरू किया गया था। यह मिल वर्ष 1975 में स्थापित हुई थी। छह हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला था। यहां से कच्चा सूत विदेशों तक जाता था। इसे जून 2012 में बंद किया गया था। जब से पूरा परिसर खाली पड़ा था। अब भूमि पूरी तरह से खाली होने के बाद विभाग ने काम भी शुरू करा दिया है। पार्क में करीब 90 प्लाट बनाए जाएंगे। प्लाट 500 वर्ग मीटर से लेकर आठ हजार वर्ग मीटर तक होंगे।


शासन से बजट मिलने के बाद औद्योगिक पार्क में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है। जरूरी काम पूरे होने के बाद पहले चरण में 12 शेड तैयार कराने का काम इसी माह शुरू हो जाएगा। सबसे पहले इन्हीं शेडों का आवंटन उद्यमियों को किया जाएगा। जमीन मिलने के बाद उद्यमी यहां उद्यम लगाने का काम शुरू करेंगे। औद्योगिक पार्क में छोटी बड़ी इकाइयाें के स्थापित होने के बाद लोगों को रोजगार मिल सकेगा।



शेडो के आवंटन को लेकर उद्यमियों के साथ बैठक आज
औद्योगिक पार्क में बनने वाले 12 शेडों के आवंटन के लिए मंगलवार को उद्यमियों व अधिकारियों के बीच बैठक होगी। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के स्तर से शेडों का आवंटन किया जाना है। केंद्र की ओर से औद्योगिक पार्क को संवारने का काम कराया जा रहा है। आवंटन लेने के लिए इस बैठक में कई उद्यमी सामने आ सकते हैं।

स्पिनिंग मिल की 58.66 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क बनाने का काम चल रहा है। काफी काम हो चुका है। जल्द ही 12 शेड बनाने का काम शुरू होगा। शेडो के आवंटन को लेकर मंगलवार को उद्यमियों के साथ बैठक होगी। पार्क में करीब 90 उद्यम स्थापित होंगे।
परमहंस मौर्या, उपायुक्त- जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed