सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Innocent child falls into a water-filled pit, dies

Raebareli News: पानी भरे गड्ढे में गिरा मासूम, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Innocent child falls into a water-filled pit, dies
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के डिहवा मजरे कंदरावां गांव में मासूम आर्यन की हुई मौत के बाद रोते बिलख
विज्ञापन
रायबरेली। डिहवा मजरे कंदरावां गांव निवासी आर्यन (4) सोमवार दोपहर खेलते हुए घर के पास पानी भरे गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को करीब दो घंटे बाद हुई, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत से परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं।
Trending Videos


आर्यन के पिता उमेश कुमार मजदूर हैं। वर्तमान में राजस्थान में एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे हैं। घर पर उनकी पत्नी शीला अपने तीन बेटों आयुष, अर्पित और आर्यन के साथ रहती हैं। लगभग दो बजे जब शीला घर के कामों में व्यस्त थीं। आर्यन घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह दरवाजे के पास बने उस गड्ढे की ओर चला गया, जिसमें हैंडपंप से निकलने वाला पानी भरा था। वह पानी में गिर गया और डूबने लगा। पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो घंटे बाद जब आर्यन का शव पानी से ऊपर आया तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि लगभग चार फीट गहरा गड्ढा था। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। हादसे की जांच कराई जा रही है।


लापरवाही बना हादसे की वजह
नया हैंडपंप लगाने के लिए कुछ दिन पहले गड्ढा खोदा गया था। हैंडपंप नहीं लगा था। बावजूद गड्ढे को नहीं पाटा गया। गांव में लगे अन्य घरों का पानी आकर गड्ढे में भर रहा था। लोगों को गड्ढे को भर देना चाहिए था पर ऐसा नहीं हुआ। घटना से गांव के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed