फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   9200 farmers registered for free seeds

Raebareli News: 9200 किसानों ने मुफ्त बीज के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

Fri, 14 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 14 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
9200 farmers registered for free seeds
कृषि शिक्षा इकाई में बृहस्पतिवार को किसानाें को जानकारी देते प्रभारी। 
बछरावां। रबी फसल के लिए कृषि शिक्षा इकाई में मुफ्त बीज वितरण कैंप चल रहा है। इसमें अब तक 9200 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 11 सितंबर से 25 सितंबर के बीच लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को उनकी जमीन के अनुसार शोधित बीज निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन



यह कैंप बछरावां विकासखंड परिसर स्थित कृषि शिक्षा इकाई में 15 जुलाई को शुरू हुआ था। कैंप 11 सितंबर तक जारी रहेगा। इकाई प्रभारी नीरज कुमार पटेल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद लॉटरी से पात्र किसानों का चयन होगा। चयनित किसानों को उनकी भूमि के क्षेत्रफल के हिसाब से चना, मसूर, सरसों, तोरिया, मटर, अलसी और गेहूं का बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसान किशन, शंकर, जमुना प्रसाद, रोहित और अवधेश ने बताया कि उन्होंने कैंप में रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वे सभी अब लॉटरी के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कृषि इकाई प्रभारी ने बताया किया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से 11 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed