सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Additional tax of Rs 1.02 crore is pending on 215 roadways buses.

Raebareli News: रोडवेज की 215 बसों पर 1.02 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर बाकी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Additional tax of Rs 1.02 crore is pending on 215 roadways buses.
विज्ञापन
रायबरेली। परिवहन निगम 215 बसों का अतिरिक्त कर जमा करने में आनाकानी कर रहा है। टैक्स की बकाया राशि बढ़कर 1.02 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। निगम को हर माह करीब 34 लाख रुपये अतिरिक्त कर जमा करना होता है, लेकिन पिछले तीन माह से कर जमा नहीं किया। मामले में परिवहन विभाग ने निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा है।
Trending Videos

जिले में संचालित 215 रोडवेज बसों का अतिरिक्त कर कई माह से लंबित है। परिवहन विभाग के अनुसार, निगम को हर महीने 34 लाख रुपये अतिरिक्त कर के रूप में जमा करने होते हैं। पिछले तीन महीनों से यह राशि जमा नहीं की गई है, जिससे कुल बकाया 1.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद यादव ने गंभीर रुख अपनाते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर बसों का अतिरिक्त कर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बकाया अतिरिक्त कर जमा कराने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया है। आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विभाग का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द इस बकाया राशि को जमा कराया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए भी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed