{"_id":"69c435437666e673bb0bd41a","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-raebareli-news-c-101-1-rai1002-153877-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। तिवारीपुर तिराहे के पास मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुरनशाहपुर के अंकित यादव (21) मुंबई में मजदूरी करते थे। वह एक माह पहले होली पर घर आए थे। मंगलवार को किसी काम से ऊंचाहार आए थे। इसके बाद अंकित देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।
लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के सामने उनकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हेलमेट न पहनने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। पीआरवी पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos