सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lines forming since morning, server makes us cry

Raebareli News: सुबह से लग रही लाइन, सर्वर ने रुलाया

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lines forming since morning, server makes us cry
33-रायबरेली में सर्वोदय नगर ​​स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक है लेकिन डीएसी नंबर और बुकिंग का मेसेज न आने से सिलिंडर नहीं मिल रहा है। गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए सुबह से लोगों की लंबी लाइन लग रही है। ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग एजेंसी में बुकिंग कराने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक सिलिंडर के लिए मारामारी मची हुई है। रविवार को अवकाश होने के कारण लोगों की लाइन सुबह से ही गैस एजेंसी के बाहर खड़ी मिली।
Trending Videos

जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। ईकेवाईसी न हो पाने और बुकिंग विफल होने के कारण लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। सर्वर की खराबी और अव्यवस्थाओं से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। रविवार को भी शहर से लेकर गांव तक गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। डीह स्थित एजेंसी में सुबह से ही ताला लटका रहा, जिससे लोग परेशान हुए। कई अन्य एजेंसियों पर भी अत्यधिक भीड़ के कारण अव्यवस्था का माहौल रहा। उपभोक्ताओं को दिनभर इंतजार करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल सका। यह समस्या पिछले कुछ समय से लगातार बनी हुई है। प्रशासन और गैस कंपनियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ाए गए काउंटर फिर भी मायूसी
जिले में रसोई गैस उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों में 112 नए काउंटर खोले गए हैं। यह कदम उपभोक्ताओं को बुकिंग और ईकेवाईसी कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए उठाया गया है। जिले की सभी 56 गैस एजेंसियों पर दो-दो काउंटर बढ़ाए गए हैं। ऐसा होने के बाद उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि दिनभर उपभोक्ता गैस के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने में जुटे रहे। तमाम लोग बिना सिलिंडर के ही मायूस होकर लौट गए।

ईकेवाईसी की प्रक्रिया नहीं हो रही पूरी
लालगंज। गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए अब उपभोक्ताओं की परेशानी का कारण ईकेवाईसी बन गया है। ईकेवाईसी न होने से कई लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। शनिवार को नगर के बाईपास स्थित गैस एजेंसी पर 500 से अधिक उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किए गए। इससे पहले कई दिनों से यहां लंबी कतारें लग रही थीं। एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने 17 मार्च तक बुकिंग कराई थी, उन्हें सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि ईकेवाईसी की प्रक्रिया सरल होनी चाहिए। साथ ही अलग से व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को भटकना न पड़े। संवाद

जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि जिले की गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक है। ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा है। सर्वर की समस्या होने से बुकिंग में भले ही दिक्कत आ रही हो, लेकिन गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed