{"_id":"69c43673cc4fdf4c1a00f377","slug":"six-vicious-robbers-arrested-in-encounter-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153831-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मुठभेड़ में छह शातिर लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मुठभेड़ में छह शातिर लुटेरे गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी।
विज्ञापन
रायबरेली। पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार रात अंतरजनपदीय लूट गिरोह के छह बदमशों को गिरफ्तार किया गया। पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। दो बदमाश लखनऊ, जबकि चार बदमाश उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। बदमाशों से पूछताछ में चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है।
बुधवार दोपहर दो बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार मीडिया से रूबरू हुए। पकड़े गए गिरोह का खुलासा किया। एसपी नेे बताया कि रात करीब 11 बजे नसीराबाद क्षेत्र के चककोडरा गांव स्थित इमरती कुआं के पास कार और बाइक पर सवार बदमाश जाते हुए दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार बदमाश फरार हो गए, जबकि बाइक सवार दो लोग जमीन पर गिर गए। पुलिस पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग गई। इसमें लखनऊ जिले के निगोहा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर निवासी सूरज के दाहिने पैर में गोली लग गई। उन्नाव जिले के मौरावां क्षेत्र के उम्मेदखेड़ा गांव निवासी स्वयंवर उर्फ गोलू लोधी को दबोच लिया गया। घायल सूरज को सीएचसी नसीराबाद भेजा गया।
एसपी ने बताया कि इधर, कार सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए बछरावां पुलिस ने नाकेबंदी की। थुलेंडी के पास से कार सवार बदमाशों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा मजरे सुगौली गांव निवासी अभिनंदन के बाएं पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। घायल अभिनंदन को सीएचसी भेजा गया।
इस दौरान कार सवार अन्य बदमाश लखनऊ जिले के निगोहा थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव निवासी अनिकेत के अलावा उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा मजरे सुगौली गांव निवासी अभिनंदन, मखदूमखेड़ा गांव निवासी पंकज उर्फ पिंटू यादव, मनीष कुमार को पकड़ा गया है।
एसपी ने बताया कि बदमाश अंतरजनपदीय लूट गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह आसपास के जनपदों में लूट, चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। बदमाशों के पास से 47 हजार 590 रुपये की नकदी, तीन बाइक, एक चार पहिया कार और दो तमंचा बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों का इलाज कराने के बाद भी सभी को दीवानी कचहरी स्थित कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
तीन जनपदों में सक्रिय है गिरोह
एसपी के मुताबिक पकड़े गए गिरोह के सदस्य लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली में रहकर लूट, चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी की वारदात करते थे। पूछताछ में बदमाशों ने तीनोंं जिलें में वाहन चोरी, लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इन सभी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
रैकी कर करते थे वारदात
एसपी बताते हैं कि यह गिरोह एक संगठित तरीके से काम करता था। ये लोग आसपास के जनपदों में घूमकर रैकी करते थे। फिर बाइक चोरी, छिनैती और रास्ते में सुनसान जगहों पर महिलाओं से चेन लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनमें 24 फरवरी को भदोखर में महिला से चेन लूट और 10 मार्च को नसीराबाद में महिला से चेन लूट की घटना शामिल है।
Trending Videos