{"_id":"69c43396f6e03a814a0a3b46","slug":"new-counters-opened-at-agencies-for-booking-and-e-kyc-raebareli-news-c-101-1-slko1033-153859-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुकिंग और ई केवाईसी के लिए एजेंसियों पर खुले नए काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुकिंग और ई केवाईसी के लिए एजेंसियों पर खुले नए काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर कस्बा स्थित ओम गैस एजेंसी में भीड़ को नियंत्रित करके लाइन में लगवाती पुलिस।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच बुकिंग व केवाईसी कराने के लिए हो रही दिक्कतों से उपभोक्ताओं को अब राहत मिलेगी। जिला प्रशासन की पहल पर जिले में संचालित 56 गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 112 नए काउंटर खोले गए हैं।
उपभोक्ताओं को सिलिंडर की बुकिंग और ई केवाईसी कराने में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके। सभी गैस एजेंसियों पर दो-दो काउंटर बढ़ाए गए हैं। उधर, सप्लाई से जुड़ी तेल कंपनियों की तरफ से नया स्टॉक न भेजे जाने से दिन भर एजेंसियों के चक्कर लगाने के बाद भी लोगों को बुकिंग सिलिंडर न मिलने से काफी परेशानी उठाना पड़ी।
अभी तक जिले में प्रत्येक एजेंसी पर केवल एक काउंटर के माध्यम से बुकिंग और केवाईसी की सुविधा संचालित हो रही थी। ऐसे में उपभोक्ताओं को लंबी कतार में लग कर घंटों परेशानी उठाना पड़ रही थी। इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए प्रशासन ने अब गैस एजेंसियों पर बुकिंग व ई केवाईसी के लिए दो-दो काउंटर संचालित कराए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ) उबैदुर्रहमान ने बताया कि इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। जिले में कुल 5.98 लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं।
गैस खत्म, गोदाम में लगा ताला, उपभोक्ता परेशान
डीह। ब्लॉक के इंडेन गैस एजेंसी में बुधवार को स्टॉक न आने से वितरण के लिए सिलिंडर न मिल पाने से सुबह से लाइन में खड़े उपभोक्ता बिना गैस के ही वापस निराश होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस न मिलने से घरों में खाना तक नहीं बन पा रहा है। सुरेश यादव, अजय सिंह ने बताया की गोदाम में ताला लगा है। गोदाम प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि गैस आने के बाद वितरण कार्य शुरू होगा।
भीड़ बढ़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस
सरेनी। बुधवार को भोजपुर में रसोई गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ अधिक होने पर एजेंसी संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। सिपाहियों ने उपभोक्ताओं को लाइन में खड़ा कराकर गैस सिलिंडरों का वितरण कराया। कतार लंबी होने के कारण लाइन में खड़े कई उपभोक्ताओं का नंबर आने से पहले ही सिलिंडर खत्म हो जाने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। लालगंज कस्बा सहित आसपास के गांवों में भी रसोई गैस का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
Trending Videos