सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Amid uproar, development gets a go-ahead, 210 crore budget passed

Raebareli News: हंगामे के बीच विकास पर लगी मोहर, 210 करोड़ का बजट पास

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 28 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amid uproar, development gets a go-ahead, 210 crore budget passed
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में सोमवार को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 210 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बजट में शहर के विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे में सुधार, जल निकासी (ड्रेनेज), सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी आवश्यक सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान नालियों की सफाई न होने व रोड न बनाए जाने पर कई सभासदों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी जताई। सभासदों की पालिकाध्यक्ष के साथ तीखी नोकझोंक हुई।
Trending Videos

नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर और अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11 बजे सुपर मार्केट स्थित पालिका कार्यालय के सभागार में बैठक शुरू हुई। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा शुरू हुई। सभासद रामखेलावन ने डिग्री कॉलेज चौराहा को वंदेमातरम चौक घोषित किए जाने और शहर के एक पार्क कर्पूरी ठाकुर महाराज के नाम से किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित सभासद राजेश अग्रवाल ने मुंशीगंज चौराहा पर झूलेलाल की प्रतिमा स्थापित कर सौंदर्यीकरण कराने और गोरा बाजार स्थित गणेश नगर में जर्जर रोड की मरम्मत कराने, इंटरलॉकिंग लगवाने की मांग रखी। साथ ही आनंद नगर कॉलोनी में खुले नाला की सफाई कराकर ढक्कन लगाने की मांग को रखा।
कई सभासदों ने मोहल्लों में विकास कार्य न होने पर नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि तीन साल से ज्यादा का समय बीत गया है। पक्की नालियां और सड़कें तक नहीं बनी हैं। इससे नागरिकों को परेशानी हो रही है। पालिकाध्यक्ष ने विकास कराए जाने की बात कही तो सभासदों ने हंगामा किया। पालिकाध्यक्ष और सभासदों के बीच नोकझोंक हुई। सभासदों ने शहर में मकानों की गिनती की गणना के लिए जनरल सर्वे कराने की मांग रखी।
ईओ ने स्टाफ की कमी बताकर ड्रोन के जरिए सर्वे कराने की बात कही। इसको लेकर भी हंगामे की स्थिति रही। हालांकि बाद में ईओ के समझाने पर सभासद शांत हुए। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में पालिका की 210 करोड़ 26 लाख 76 हजार रुपये की आय होगी, जबकि 154 करोड़ 56 लाख 63 हजार रुपये का व्यय होगा। सभी सभासदों ने बोर्ड में रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी ललितेश कुमार सक्सेना, लेखाकार गिरीश बहादुर सिंह, प्रधान लिपिक आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
सदन के नीचे कूदी महिला सभासद
बोर्ड की बैठक चल रही थी। इसी दौरान रतापुर की सभासद श्रवण कुमारी कुर्सी से उठीं और सदन के बीच में कूद गई। यह देख सभी सभासद व पालिका के अधिकारी सन्न रह गए। श्रवण कुमारी ने आरोप लगाया कि वार्ड में जलनिकासी से निपटने के इंतजाम नहीं किए गए। पक्की सड़कें तक नहीं बनवाई गई। तीन साल से ज्यादा का समय बीत गया है। बावजूद इसके बोर्ड की बैठक में शहर में विकास कार्यों को कराने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। सभासद और पालिकाध्यक्ष की नोकझोंक और कहासुनी तक हुई। हालांकि बाद में सभासद के बताए कार्यों को कराने पर मामला शांत हो गया।
शहर का विकास पहली प्राथमिकता
विकास कार्यों को लेकर बोर्ड की बैठक में चर्चा हुई। बोर्ड की बैठक ठीकठाक रही। बोर्ड की बैठक में पास किए गए कार्यों को समय से कराया जाएगा, ताकि इसका लाभ नागरिकों को मिले। शहर का विकास कराना पहली प्राथमिकता है।
शत्रोहन सोनकर, नगर पालिकाध्यक्ष
इनसेट
आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में शहर में होने वाले विकास कार्यों के लिए 210 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। सभासदों की ओर से बोर्ड की बैठक में जो विकास कार्यों को लेकर जो मुद्दे उठाए गए, उन्हें जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
स्वर्ण सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed