{"_id":"69efc8cea71db26e02003ca3","slug":"due-to-the-crowd-passengers-were-standing-till-the-gate-of-the-bogie-raebareli-news-c-101-1-slko1034-156472-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: भीड़ के चलते बोगी के गेट तक खड़े रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: भीड़ के चलते बोगी के गेट तक खड़े रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
लवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करते यात्री व अभ्यर्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। होमगार्ड परीक्षा के तीसरे एवं अंंतिम दिन भी अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुई। सोमवार को परीक्षा देने के बाद घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज बसों से सीमित संख्या में ही अभ्यर्थियों ने आवागमन किया।
सबसे ज्याद भीड़ रेलवे स्टेशन पर होने के कारण ट्रेनों पर काफी दबाव रहा। पहले से ही सभी बोगियां हाउसफुल रही, जिससे शहर के रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के साथ यात्रियों को भी बोगियों में घुसने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी।
जिले में होमगार्ड परीक्षा शनिवार को शुरू हुई थी। तीनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा कराई गई। प्रत्येक दिवस पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। काफी अभ्यर्थियों के साथ कोई न कोई साथी जरूर रहा। इससे भीड़ अधिक रही। पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद दोपहर में स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर एक खचाखच भरा नजर आया। जैसे ही पंजाब मेल आई, भीड़ टूट पड़ी। इसके बाद आई जनता मेल में भी यही हाल रहा।
ट्रेनों के रुकते ही बोगी के गेट पर मजमा लग गया। ट्रेन में चढ़ने वाले धक्कामुक्की करते रहे। साथ ही ट्रेन से उतरने वालों को भी कोच से बाहर निकलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जैसे-तैसे अभ्यर्थी बोगी में दाखिल होने में सफल हो गए, लेकिन सीट न मिल पाने से खड़े होकर सफर किया।
जीआरपी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X