सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Army vehicle overturns in ditch, Rae Bareli soldier dies

Raebareli News: सेना का वाहन खाई में पलटा, रायबरेली के जवान की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Army vehicle overturns in ditch, Rae Bareli soldier dies
जवान की मौत के बाद पैतृक गांव भोजपुर के गहरौली गांव में रविवार को बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
रायबरेली। अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को सेना का वाहन गहरी खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में रायबरेली के गहरौली गांव निवासी सैनिक प्रदीप कुमार शर्मा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन रोने-बिलखने लगे।
Trending Videos



जवान प्रदीप कुमार शर्मा 38 वर्ष के थे और वर्ष 2010 में सेना की 29वीं सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भर्ती होने के बाद झारखंड के रामगढ़ में प्रशिक्षण लिया था। उनकी पहली तैनाती मुंबई में हुई थी। वर्तमान में वह डिब्रूगढ़ से सेना की कॉन्वॉय के साथ अपने नए तैनाती स्थल पर जा रहे थे। तभी अरुणाचल प्रदेश की सीमा में यह हादसा हुआ। रविवार सुबह करीब छह बजे बटालियन के सीओ ने प्रदीप के पिता रामनरेश को फोन पर घटना की जानकारी दी। रामनरेश ने बताया कि बेटे का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम तक गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप कुमार की मौत की खबर से उनके परिवार का बुरा हाल है। पत्नी कल्पना , 11 वर्षीय बेटी इशिका, 6 वर्षीय बेटी अंशिका और आठ वर्षीय बेटा युवराज सदमे में हैं। मां पूनम भी बेटे की मौत से बदहवास हो गई हैं। प्रदीप 19 फरवरी को घर पर छुट्टी बिताकर वापस गए थे। शुक्रवार को उन्होंने परिजनों से फोन पर बात कर सबकी कुशलक्षेम पूछी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed