{"_id":"69adcde5cec9ce039d0bde5b","slug":"brothers-who-went-to-collect-sand-for-the-pavilion-were-beaten-up-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152623-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मंडप के लिए बालू लेने गए भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मंडप के लिए बालू लेने गए भाइयों को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। मंडप के लिए बालू लेने गए दो भाइयों पर रविवार को जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। बड़े भाई की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने दो किशोर और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना से गांव में तनाव है। लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
शिवली गांव निवासी आयुष सिंह (13) अपने बड़े भाई शिवांश सिंह (14) के साथ दोपहर एक बजे बहन की शादी के लिए बालू लेने शिवगढ़ रजबहा नहर पर पहुंचे थे। गांव के कुछ बच्चे रजबाहा में नहा रहे थे। किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया।
दामोदर खेड़ा मजरे शिवली के दो किशोरों ने तीन साथियों के साथ सरिया व डंडों से दोनों भाइयों पर हमला किया। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉ. संजीव शुक्ला ने शिवांश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच बाद मामले में कार्रवाई होगी।
Trending Videos