सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RTE: 855 applications rejected in the second phase

आरटीई : दूसरे चरण में 855 आवेदन निरस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 09 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
RTE: 855 applications rejected in the second phase
विज्ञापन
रायबरेली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया पूरी होने वाली है। दूसरे चरण के लिए आवेदन की समय सीमा समाप्त हो गई है। इसमें 2160 आवेदन आए हैं। सत्यापन का काम भी पूरा हो गया है। विभिन्न कारणों से 855 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। पात्र मिले 1305 आवेदन पत्रों का लॉक कर दिया गया है। अब नौ मार्च को लॉटरी निकलेगी। इसके बाद पता चल सकेगा कि कितने बच्चों को लाभ मिलेगा।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1
para_count-1 आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्री-प्राइमरी या कक्षा एक में 25 फीसदी सीटों पर चयनित बच्चों का मुफ्त दाखिला कराया जाता है, जिन्हें कक्षा आठ तक शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलती है। जिले में 865 निजी विद्यालय आरटीई पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं, जिनमें 6403 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इस बार तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2
para_count-2 जिला समन्वयक अविलय सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 6117 आवेदन आए थे, जिनमें से 3230 आवेदन निरस्त हो गए थे। लॉटरी में 1320 बच्चों को लाभ मिला था। जिला समन्वयक के मुताबिक, दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 2160 आवेदन आए हैं, जिनका सत्यापन कार्य भी खंड शिक्षा अधिकारियों ने पूरा कर लिया है। para_count-2
para_count-3

para_count-3 दूसरे वार्ड या ग्राम पंचायत से आवेदन करने और दस्तावेज की कमी समेत अन्य कारणों से 855 आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। कुल 1305 आवेदन पत्रों का डाटा लॉक हुआ है, जिन्हें लॉटरी में शामिल कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के लिए चयन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी।
para_count-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed