{"_id":"69b1336245713cefd101eddd","slug":"video-rayabral-ma-nama-aakha-sa-javana-parathapa-sharama-ka-tha-gaii-atama-vathaii-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नम आंखों से जवान प्रदीप शर्मा को दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नम आंखों से जवान प्रदीप शर्मा को दी गई अंतिम विदाई
अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था। इस घटना में रायबरेली के जवान प्रदीप शर्मा की मौत हो गई थी। पार्थिव शरीर मंगवार शाम को गहरौली पहुंचा। बुधवार सुबह गहरौली गांव से भारत माता की जय शहीद प्रदीप शर्मा अमर रहे के जयकारों के साथ जवान प्रदीप शर्मा की अंतिम यात्रा निकली। जिसमे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार उन्नाव के बक्सर घाट में किया गया। जहां पर सिख रेजिमेंट के कर्नल आशीष श्रीवास्तव की अगुवाई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इसके बाद प्रदीप शर्मा के चचेरे भाई सोनू शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। प्रदीप शर्मा अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर गए हैं। सेना के अधिकारियों को परिवार को ढांढस बंधाया। पूरे गांव में इस समय मातम पसरा हुआ है। प्रदीप फरवरी में छुट्टी बिताने के बाद डियूटी पर गए थे। ईटानगर के पास हादसा हुआ था। प्रदीप रेजीमेंट के साथ जा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।