{"_id":"69b10acdccd675e1300341f7","slug":"video-rayabral-ma-ghara-ka-tal-taugdhakara-paca-lkha-ka-javara-uugdha-l-gae-cara-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में घर का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में घर का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर
रायबरेली में नसीराबाद क्षेत्र के अशोक नगर मजरे सुजवरिया गांव में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकदी और पांच लाख रुपये का जेवर चुरा ले गए। सूचना पर रात में लगभग एक बजे पुलिस पहुंची और नाकेबंदी की पर चोरों को पकड़ नहीं सकी। उक्त गांव निवासी हंसराज पत्नी मन्जू व बच्चों के साथ कमरे का ताला बंद कर घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे।रात में एक बजे हंसराज की आंख खुली तो देखा चारपाई से चाभी गायब और मोबाइल गायब था ।और कमरे का ताला खुला था।अंदर जाने पर बक्से से 10 हजार रुपये की नगदी समेत 5 लाख रुपये का जेवरात गायब था। उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर इंचार्ज थानाध्यक्ष करुणा शंकर तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और चारों तरफ नाकेबंदी कराई पर सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।