{"_id":"69b10d3bc9b33293300ff900","slug":"video-rayabral-ma-tapamana-ma-bugdhhatara-ka-satha-brasha-ka-sabhavana-kasana-catata-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में तापमान में बढ़ोतरी के साथ बारिश की संभावना, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में तापमान में बढ़ोतरी के साथ बारिश की संभावना, किसान चिंतित
यूपी के रायबरेली में मौसम का मिजाज लोगों को परेशान किए हुए है। आसमान में धुंध छाई रहने से किसानों को बारिश की आशंका परेशान किए हुए है। जिन किसानों की सरसों की फसल खेत पर कटी पड़ी है, वह फसल को सुरक्षित करने का प्रबंध कर रहे हैं। उधर रात में नमी अधिक होने और भोर पहर हल्की ठंड होने से कोहरा पड़ रहा है। इससे गेहूं की फसल पर कीटों का हमला होने की भी आशंका है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तापमान अधिक होने से बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
बुधवार सुबह शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा रहा, जिससे वाहन चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। शहर में धुंध छाई रही। जिसका असर पूरे दिन रहा। धूप निकली, लेकिन धुंध होने से उमस भरी गर्मी रही। लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। खेतों में किसान परेशान रहे। गेहूं की फसल करने वाले किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह धुंध छाई रहती है तो फसल पर कीटों का प्रकोप बढ़ जाएगा और साथ ही गेहूं का दाना पतला होगा। इस समय गुनगुनी हवा के साथ खुले आसमान की जरूरत है।
किसान जगत नारायण मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्रा, इंद्रदेव शुक्ल, भवानी बक्श सिंह, कौशलेंद्र सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, रामसागर पांडेय, हौसिला प्रसाद तिवारी का कहना है कि यदि इस तरह का मौसम बना रहता है तो बरसात हो सकती है। इससे खेतों में तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। हलोर पुरासी अलीपुर जमुरावां सहित पूरे क्षेत्र में सरसों, चना और मटर की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। किसान सरसों की कटाई के बाद मड़ाई की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन मौसम के बदलते रुख से उन्हें नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों ने बताया कि दलहन और तिलहन की फसल लगभग तैयार है। ऐसे में यदि इस महीने बरसात हो गई तो चना, मटर, सरसों के साथ गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है।
इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि इस समय तापमान अधिक होने से चक्रवात का असर बन रहा है। जिससे धुंध छाने के साथ सुबह कुछ जगहों पर कोहरा पड़ रहा है। इस प्रक्रिया को प्लैग फॉग कहते हैं। 13 मार्च से बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। वहीं मार्च की 24 तारीख को फिर से मौसम बदलने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।