सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike-auto collision: One youth killed, four injured

Raebareli News: बाइक-ऑटो टकराए, एक युवक की मौत चार लोग घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bike-auto collision: One youth killed, four injured
विज्ञापन
डीह। डीह परशदेपुर मार्ग पर राहुल नगर के पास शनिवार देर शाम बाइक व ऑटो टकरा गए। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।
Trending Videos

ग्राम बंदर का पुरवा मजरे पीरानगर सलोन निवासी राजकुमार (35) शाम को पत्नी लीलावती, बेटी मानवी और रिश्तेदार शीला को बाइक पर बैठाकर डीह से घर लौट रहे थे। रास्ते में राहुल नगर के पास बाइक से ई रिक्शा टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि राजकुमार की मौत हो गई। वहीं लीलावती, मानवी, शीला और ऑटो रिक्शा चालक सिद्धार्थ घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों के मुताबिक बाइक चला रहे राजकुमार ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस ने राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed