{"_id":"6a271e659da5a09b650f3bbc","slug":"bike-overturns-while-trying-to-save-a-dog-young-man-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1031-159896-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरी-सरेनी मार्ग पर हादसे में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। सेमरी-सरेनी रोड पर सोमवार को खपुरा बीजेमऊ गांव के पास कुत्ते को बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक ही परिवार के तीन लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उनके पिता व छोटा भाई घायल हो गए। बाइस सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
सरेनी थाना क्षेत्र के बेलहा धनपालपुर गांव निवासी संजय राजपूत (40) अपने पिता गोकरन (60) और छोटे भाई लवकुश (22) के साथ बाइक से महारानीगंज बाजार जा रहे थे। रास्ते में खपुरा बीजेमऊ गांव के निकट अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लवकुश और उनके पिता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चला रहे संजय हेलमेट नहीं पहने थे। यदि हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी क्योंकि सिर में अधिक चोटें आईं। परिजनों के अनुसार संजय चार भाइयों में सबसे बड़े थे। वह दिल्ली में मजदूरी करते थे। करीब दो माह पहले पत्नी की बीमारी के कारण घर लौटे थे और यहीं रहकर पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
बहन की शादी की खुशियां गम में बदलीं
हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। 24 जून को संजय की बहन की शादी तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को संजय अपने पिता और भाई के साथ शादी की खरीदारी करने निकले थे लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। मृतक की पत्नी शशि, बेटे शिवांश और बेटी शिवांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Trending Videos