सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The matter of discharging a pregnant woman will be investigated

Raebareli News: गर्भवती को डिस्चार्ज कराने के मामले की होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 09 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The matter of discharging a pregnant woman will be investigated
विज्ञापन
रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में बीते रविवार को तीमारदारों और सुरक्षा गार्डों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद सिजेरियन प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला को डिस्चार्ज कराने के मामले की जांच हाेगी। डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर सीएमएस ने जांच के लिए दो सदस्यीय आंतरिक जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos


बीते शनिवार को मुंशीगंज क्षेत्र के मनीष त्रिपाठी ने अपनी बहू प्रियांशी को सिजेरियन प्रसव के लिए गत जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रियांशी का सिजेरियन प्रसव गत रविवार सुबह करीब नौ बजे होना निर्धारित था। इसी दौरान परिवार के कुछ लोग अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर जाना चाह रहे थे, लेकिन गार्डों ने अंदर जाने से मना कर दिया था। तीखी नोकझोंक के दौरान गार्डों पर गालियां देने के आरोप लगाए गए हैं। स्थिति बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों ने प्रियांशी को अस्पताल से डिस्चार्ज करवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर सीएमएस ने प्रशासनिक अधिकारी वंदना त्रिपाठी और चीफ फॉर्मासिस्ट अरविंद प्रकाश गुप्ता की आंतरिक जांच कमेटी गठित कर दी है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. निर्मला साहू ने बताया कि मामले की जांच के लिए आंतरिक जांच कमेटी गठित कर दी गई है। मामले की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed