सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two patients died, crowd in OPD

Raebareli News: दो मरीजाें ने दम तोड़ा, ओपीडी में भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 09 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two patients died, crowd in OPD
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। उसम भरी गर्मी के कारण बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मरीजों को पंजीकरण, डॉक्टर से परामर्श और दवा लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।


परचा काउंटर पर भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों की कतार सड़क तक लग गई। दवा काउंटरों पर भी लंबी कतार लगानी पड़ी। ओपीडी कक्षों के बाहर परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, सांस की समस्या बढ़ने के बाद भर्ती कराए गए दो मरीजों की मौत हो गई। 15 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस की समस्या होने पर सलोन की हसीन बानो (42) और लालगंज के हसनापुर निवासी राजकुमारी (65) को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दोनों मरीजों ने दम तोड़ दिया। जुकाम, बुखार के साथ डायरिया की चपेट में आने से 15 से अधिक मरीजों को अलग-अलग वार्डों में भर्ती कराया गया। सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी कतारें दिखीं।
विज्ञापन
Trending Videos


इस दौरान मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उसम के कारण कई मरीज पसीने से तरबतर दिखे। चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण लोग एहतियात बरतें। खानपान पर ध्यान रखें और समस्या होने पर नजदीक के अस्पताल पहुंचकर मरीजों का इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed