सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car overturns in ditch, three people including father and son die

Raebareli News: खड्ड में पलटी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 19 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Car overturns in ditch, three people including father and son die
डीह थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते ग्रामीण।
विज्ञापन
परशदेपुर। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर बुधवार तड़के पेड़ से टकराने के बाद बेकाबू कार खड्ड में पलट गई। इससे कार सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार तेज थी। इसलिए चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया। पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Trending Videos


बुलंदशहर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मंशागढ़ी नगलिया निवासी मुकेश कुमार (45) अपने बेटे दिव्यांश (19), अलीगढ़ जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के जिरौली गांव निवासी साले विष्णु ठाकुर के साथ सुबह नौचंदी ट्रेन से रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंचे। तीनों प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे तिलकदास मजरे लखनपुरसूर गांव निवासी चंदन मिश्रा (26) की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन अपने साथी अभिषेक (21) के साथ कार से रायबरेली स्टेशन मुकेश को यहां घर ले जाने के लिए आया था। पांचों लोग कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे। कार चंदन चला रहे थे। करीब छह बजे परशदेपुर-रायबरेली रोड पर किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खड्ड में जाकर पलट गई। हादसा देख आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर आ गई।

पांचों लोगों कार में फंस गए। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। इसमें मुकेश कुमार, उनके बेटे दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु ठाकुर, चंदन मिश्रा, अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विष्णु ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंदन मिश्रा व अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

अभिषेक चला रहा था कार
कार सांगीपुर थाना क्षेत्र के भहेरवन निवासी अभिषेक की थी। चंदन दोस्त अभिषेक की कार से रायबरेली आया था। कार अभिषेक चला रहा था। सुबह का वक्त था। सड़क पर वाहनों की संख्या कम थी। आसपास के लोगों का कहना है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों का मजमा जुट गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed