{"_id":"6996d8b01d2dcee0f604cbf1","slug":"video-rayabral-ma-kagarasa-karayakaratao-na-kaya-paratharashana-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रायबरेली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 फरवरी को लखनऊ में आयोजित 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के दौरान पुलिस द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में रायबरेली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी रायबरेली ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन शुरू किया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के दबाव में पुलिस ने कांग्रेसजनों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया और मारपीट की। यह घटना 17 फरवरी को विधानसभा लखनऊ के घेराव के दौरान हुई थी। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को पुलिस की तानाशाही करार दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के निकट हाथी पार्क में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन भाजपा सरकार के दमनकारी कृत्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।