{"_id":"69f7a265e2441346bb00794c","slug":"cleaning-of-gang-canal-begins-relief-to-farmers-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156917-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंग नहर की सफाई शुरू, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंग नहर की सफाई शुरू, किसानों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 04 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ पंप कैनाल से निकली गंग नहर से जुड़े 50 हजार से अधिक किसानों को बड़ी राहत मिली है। गंग नहर की सफाई का काम शुरू कराया गया है। इससे डलमऊ, जगतपुर और दीनशाह गौरा के किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंच सकेगा। नहर में सिल्ट जमा होने के कारण लंबे समय से हेड से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। अब किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा।
गंग नहर की दाहिनी पटरी की सफाई करीब 20 साल से न होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। नहर में लंबे समय से जमी सिल्ट के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा था। कई बार अधिक पानी छोड़े जाने पर नहर कटने का खतरा भी बना रहता था। किसानों ने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। डलमऊ पंप कैनाल में लगे 20 पंपों के माध्यम से डलमऊ, गौरा और जगतपुर क्षेत्र के किसानों की सिंचाई होती है।
रबी फसल में किसी तरह पानी मिल जाता था, लेकिन धान की रोपाई के समय किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। करीब तीन करोड़ रुपये मिलने के बाद नहर की सफाई शुरू करा दी गई है। नहर की बाईं पटरी की सफाई एनटीपीसी की ओर से कराई जाती है, जिससे वह अपेक्षाकृत साफ रहती है।
किसान राम अवतार, दुखीदीन, कालिका प्रसाद, कामता प्रसाद, जयराम, प्रवीण कुमार आदि ने बताया कि नहर की सफाई होने से खेतों की सिंचाई के लिए अब भरपूर पानी मिलेगा। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से दाहिनी पटरी की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही काम को पूरा कराया जाएगा।
Trending Videos