सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cowshed operator shot and injured in land dispute

Raebareli News: जमीन के विवाद में गोशाला संचालक को मारी गोली, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 03 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cowshed operator shot and injured in land dispute
विज्ञापन
लालगंज। झाबर हरदो पट्टी गांव निवासी गोशाला संचालक अमरेंद्र सिंह उर्फ गया को शनिवार सुबह जमीन से जुड़े विवाद में गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं हाथ की अंगुली में लगी। अमरेंद्र को सीएचसी से जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तरफ से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और उनके साथियों पर मारपीट और गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos

गांव निवासी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सुबह पत्नी साधना के साथ बैनामे की जमीन पर बनी अपनी गोशाला में पशुओं की देखरेख करने गया था। इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ दो कार में सवार होकर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान फायरिंग भी की गई। गोली उनके बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में लगी। अमरेंद्र ने बताया कि जमीन को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से उनका पिछले पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। पहले भी इसे लेकर आरोपी कई बार मारपीट कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ लालगंज अमित कुमार सिंह और लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर घायल अमरेंद्र से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि अमरेंद्र की भूमि से सटी हुई सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। अमरेंद्र गोली लगने से घायल हुआ है या फिर मारपीट में चोट आई है, इस बारे में चिकित्सकों से बात की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed