{"_id":"6a25cccf1708cd888303aa4f","slug":"delhi-varanasi-special-delayed-by-four-and-a-quarter-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-159812-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दिल्ली-वाराणसी स्पेशल सवा चार घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दिल्ली-वाराणसी स्पेशल सवा चार घंटे लेट
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों के साथ ही वंदेभारत और स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को तपिश भरी गर्मी में परेशानी हुई। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को इधर-उधर टहलना पड़ा।
रविवार को दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन सवा चार घंटे और भटिंडा-वाराणसी स्पेशल आधे घंटे विलंब से आई। गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत 20 मिनट और प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत 10 मिनट देर से पहुंची। नियमित ट्रेनों में आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस पौने दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे और बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे देर से आई।
देहरादून-बनारस जनता मेल व प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos