सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Family members furious over young man's death, refuse to perform last rites

Raebareli News: युवक की मौत पर भड़के परिजन, अंतिम संस्कार से इन्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 08 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Family members furious over young man's death, refuse to perform last rites
महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ओनई जंगल मजरे जतुवा गांव में हंगामे के दौरान मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। ओनई निवासी बृजेश कुमार (24) का शव रविवार को गांव पहुंचा तो परिजन हंगामा करने लगे। युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। आठ घंटे तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा।


अफसरों के मामले में कार्रवाई कराने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। मृतक युवक के बड़े भाई वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पत्नी समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक बृजेश कुमार का प्रेम विवाह एक साल पहले गोलहा मजरे थुलवासा गांव की सोमवती से हुआ था। बृजेश अपनी ससुराल गोलहा में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश का शव शनिवार को ससुराल में छप्पर से गमछे के सहारे लटकता मिला था। सुबह सात बजे ससुराल से युवक का शव गांव ओनई आया तो परिजन आक्रोशित हो गए। सभी ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। नारेबाजी के साथ हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार और एसडीएम सदर गौतम सिंह गांव पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की और कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। इस पर शाम तीन बजे परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सीओ ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी सोमवती, साली फूलमती, ससुर देवतादीन व सास माधुरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।


आए दिन होता था विवाद
पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रेम विवाह करने के बाद मृतक बृजेश कुमार ससुराल में रहता था। किसी बात को लेकर बृजेश का ससुराल वालों से विवाद होता था। इससे बृजेश परेशान रहता था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। सीओ महराजगंज का कहना है कि बृजेश और ससुराल वालों के बीच किस बात को लेकर विवाद होता था, यह आरोपियों की पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। उधर, युवक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed