{"_id":"6a2f03725298e5eb1600e35c","slug":"rise-in-patients-with-fever-and-stomach-pain-during-summer-raebareli-news-c-101-1-slko1033-160346-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गर्मी में बुखार और पेट दर्द के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गर्मी में बुखार और पेट दर्द के बढ़े मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
डीह ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की सभी 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। धूप और गर्मी अधिक होने के बाद भी मेले में मरीजों की भीड़ रही। बुखार के सबसे ज्यादा 435 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण मेले में गहमागहमी का माहौल रहा।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 2242 मरीज आए। इनमें 1012 पुरुष और 1025 महिलाएं शामिल थीं। 205 बच्चों का भी इलाज हुआ। मेला में शुगर के 124, त्वचा के 187, ब्लड प्रेशर के 215 मरीज आए। सांस की समस्या के भी 215 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। चार मरीजों को रेफर किया गया।
वहीं, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में सुबह से ही मेला में मरीजों की भीड़ रही। जन आरोग्य मेले में सबसे अधिक बुखार, चर्मरोग, डायबिटीज व शुगर के मरीज पहुंचे। कस्बे की सलमा बानों को चर्मरोग, कल्लू को बुखार, मो. असफाक को घुटने का दर्द, रिचा को कान में दर्द, प्रांशी को कान में दर्द की समस्या थी। डॉ. राजेश कुमार की टीम ने एक-एक करके 44 मरीजों की जांच कर इलाज किया।
विज्ञापन
पेट दर्द के मरीज बढ़े
डीह। पीएचसी बेतौरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में खांसी, बुखार, डायरिया, पेट दर्द के मरीजों की कतार देखने को मिली। 62 मरीजों में करीब 40 मरीज इन्हीं बीमारियों के रहे। डाॅ. आकांक्षा की टीम ने सभी का इलाज किया। शिवकली के पेट में दर्द था, तो किशन को सांस की बीमारी थी। सिरताजा का शरीर दर्द कर रहा था तो सूरज बुखार से पीड़ित थे। सभी मरीजों को बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
खानपान में सुधार की सलाह
घुरवारा। कटघर पीएचसी में रविवार को 49 मरीजों की सेहत जांची गई। पूनम को पिछले तीन दिनों से उल्टी की शिकायत थी, जिन्हें जांच के बाद दवा दी गई। सज्जन का शुगर स्तर बढ़ा मिला। उन्हें दवा के साथ संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी गई। रोशनी को तीन दिनों से बुखार था, जबकि संजना पेट दर्द व उल्टी से पीड़ित थी। डॉ. संजीव राय की टीम ने मरीजाें का इलाज किया। उन्होंने बताया कि इस मौसम में लोग एहतियात बरतें। खानपान पर ध्यान दें।