सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   13 trains will not go to Charbagh

Raebareli News: चारबाग नहीं जाएंगी 13 ट्रेनें

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 15 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
13 trains will not go to Charbagh
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली 13 ट्रेनों का संचालन 14 से 23 जून तक प्रभावित रहेगा। इन ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया। ये ट्रेनें लखनऊ के चारबाग नहीं जाएंगी बल्कि ट्रांसपोर्ट नगर से पास होंगी। लखनऊ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या चार पर ब्लॉक लिए जाने के कारण ऐसा किया गया है।


ऐसे में यात्रियों को उतरेटिया या अमौसी पर उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी। दोनों स्टेशनों पर स्टॉपेज बढ़ा दिया गया है। लखनऊ जाने वाले यात्री उतरेटिया या अमौसी में उतर सकेंगे। रायबरेली आने वाले यात्रियों को भी अमौसी व उतरेटिया से ट्रेन पकड़नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित किया गया है, उनमें प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली/शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, सिंगरौली/शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बनारस-देहरादून जनता मेल, देहरादून-बनारस जनता मेल, प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस और ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि सभी रेलगाड़ियों का संचालन लखनऊ स्टेशन के स्थान पर अमौसी-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया रेलखंड से होगा। रूट डायवर्जन वाली इन ट्रेनों का अमौसी स्टेशन पर 10 मिनट तथा उतरेटिया स्टेशन पर पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव रहेगा, ताकि लखनऊ स्टेशन वाले यात्री उतरेटिया और अमौसी स्टेशनों पर उतर व चढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed