{"_id":"69e9295fcbcc1b329a0c8e81","slug":"district-tops-in-family-planning-program-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156083-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: परिवार नियोजन कार्यक्रम में शीर्ष पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: परिवार नियोजन कार्यक्रम में शीर्ष पर जिला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अब नई तकनीक के साथ उपलब्ध है। बीती एक अप्रैल से इसे त्वचा के नीचे (सबक्यूटेनियस) लगाने का काम शुरू किया गया है। जिला महिला अस्पताल, हरचंदपुर और बछरावां सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर अब तक 85 महिलाओं ने इस नई तकनीक का लाभ उठाया है। बेहतर क्रियान्वयन के चलते प्रदेश में प्रथम स्थान पर जिला पहुंच गया है।
सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि रायबरेली सहित प्रदेश के 19 जिलों में बीती अप्रैल से इसकी शुरुआत हुई। सभी जिलों में सबसे ज्यादा इंजेक्शन रायबरेली में लगाए गए हैं। इसी कारण पहले पायदान पर जिला पहुंच गया है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि यह इंजेक्शन हर तीन माह में यह इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि प्रत्येक डोज पर लाभार्थी को 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। यह इंजेक्शन सीएचसी में उपलब्ध रहेगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X