{"_id":"69e9c3af73fe70a87f0c8243","slug":"video-rayabral-ma-taja-thhamaka-ka-satha-fata-saldara-pata-patara-na-bhagakara-bcaii-jana-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, पिता-पुत्री ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में तेज धमाके के साथ फटा सिलिंडर, पिता-पुत्री ने भागकर बचाई जान
रायबरेली में खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाते समय लीकेज होने से सिलिंडर में आग लग गई। कुछ देर बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पिता-पुत्री ने भागकर अपनी जान बचाई।
घटना डीह थाना क्षेत्र के घीसीगढ गांव की है। गांव निवासी त्रिभुवन प्रसाद मौर्य की बेटी दीपिका ने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया। चूल्हे जलाते ही आग सिलिंडर में लग गई। त्रिभुवन और दीपिका ने सिलिंडर की भीगी बोरी डाली, लेकिन आग नहीं थमी। तब दोनों ने भागकर जान बचाई। कुछ देर बाद तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी उवैदुल रहमान व पूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया व इंडेन गैस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।