{"_id":"69e9d0f8113e44034600f958","slug":"video-rayabral-ma-janaganaena-2027-ka-tayara-ka-lkara-saparavaijara-va-saganaeka-ka-thaya-gaya-parashakashhanae-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर सुपरवाइजर व संगणकों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर सुपरवाइजर व संगणकों को दिया गया प्रशिक्षण
रायबरेली में लालगंज तहसील क्षेत्र में जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार से विभिन्न स्थानों पर सुपरवाइजर और संगणकों का प्रशिक्षण शुरू किया गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया गया।
तहसील सभागार में आयोजित सत्र में आशीष प्रताप सिंह, डॉ. शशिकांत त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह और संजय शुक्ला ने करीब 100 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कर्मचारियों को घर घर जाकर जानकारी जुटाने के तरीके बताए। उन्हें मकानों की गणना और सूचीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि सही आंकड़े कैसे जुटाए जाएं और किन बातों का विशेष ध्यान रखना है। जनगणना चार्ज अधिकारी व तहसीलदार शिवम राठौड़ ने बताया कि यह प्रशिक्षण अभियान 5 मई तक चलेगा। हर दिन लगभग 350 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सटीक और पारदर्शी जनगणना के लिए यह प्रशिक्षण बेहद जरूरी है।
प्रशिक्षण के लिए अलगअलग केंद्र बनाए गए हैं। तहसील कार्यालय में 100 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं लालगंज, सरेनी और खींरो ब्लॉक कार्यालयों में 50-50 सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भी 50-50 कर्मचारियों का प्रशिक्षण जारी है।
कार्यक्रम प्रभारी लेखपाल उमाकांत तिवारी ने बताया कि सभी कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने। प्रशिक्षण में सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और पंचायत मित्र भी शामिल हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।