{"_id":"69e9dcb0a96cd0ceb205876d","slug":"video-rayabral-ka-maharajagaja-ma-jama-lgana-sa-tapata-thapahara-ma-lga-hae-parashana-fasa-raha-eblsa-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली के महराजगंज में जाम लगने से तपती दोपहर में लोग हुए परेशान, फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली के महराजगंज में जाम लगने से तपती दोपहर में लोग हुए परेशान, फंसी रही एंबुलेंस
रायबरेली के महराजगंज कस्बा में बृहस्पतिवार को भीषण जाम लगने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बच्चों को अपने घर जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्कूलों के बच्चे घंटों तक सड़क पर खड़े रहे। इससे वे गर्मी में परेशान और बेहाल दिखाई दिए।
जाम इतना लंबा था कि एम्बुलेंस तक उसमें फंसी रही। इससे स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां आए दिन जाम लगता है। खासकर पुलिस चौकी के पास यह समस्या अधिक देखने को मिलती है, जहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है।
इस घटना ने प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की समस्याएं आगे और बढ़ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।