{"_id":"6a70e8600cb4bb6ae90f7b8d","slug":"e-rickshaw-collides-with-truck-one-dead-nine-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-164355-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ट्रक की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, एक की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ट्रक की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, एक की मौत, नौ घायल
Tue, 04 Aug 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ के ढेकवा में शिवम की मौत के बाद लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सोमवार भोर तरौंजा गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा में चालक समेत 10 लोग सवार थे। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी लोग सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक करके घर लौट रहे थे। चार लोगों को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला।
शिवगढ़ नगर पंचायत के ढेकवा वार्ड निवासी शिवम उर्फ भोलेंद्र चौरसिया (26), दत्तगंज निवासी मोहित (24), ढेकवा निवासी अंकित (22), अमन (22), आदर्श (23), शशी (20), मुकेश (18), रौनक (22), विवेक (16) रविवार रात 20 किलोमीटर पैदल चलकर बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अवशानेश्वर महादेव मंदिर जलाभिषेक करने गए थे। भोर में मंदिर में जलाभिषेक और पूजा के बाद सभी ने हैदरगढ़ में ई रिक्शा किया और उससे घर लौट रहे थे। बाराबंकी जिले के सुबेहा कोतवाली क्षेत्र के कमेला पचोरी गांव निवासी लालता प्रसाद (48) ई रिक्शा चला रहा था।
तरौंजा गांव के पास भोर चार बजे बछरावां से हैदरगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पलट गया और उस पर सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस के अलावा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया गया। सीएचसी से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया। मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल में शिवम की मौत हो गई। घायल अमन, मुकेश, रौनक, मोहित का लखनऊ ट्राॅमा सेंटर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ट्रक की रफ्तार तेज थी। चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया और ट्रक अनियंत्रित होकर ई रिक्शा से टकरा गया। मृतक शिवम अपने पिता के साथ गांव में पान की खेती करते थे। छोटा भाई शैलेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शिवम की मौत से पिता राजकुमार व मां सुमन तथा पत्नी निशा के आंसू नहीं थम रहे हैं। शिवम का छह माह का बेटा श्रेयांस भी है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। राजमार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये ट्रक चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
कागजों तक सीमित रहीं पुलिस की तैयारियां
सावन माह के पहले सोमवार को लेकर हादसे से निपटने के लिए किए गए दावे हवाहवाई साबित हुए। लापरवाही का आलम ये रहा कि रविवार देर रात पुलिस विभाग की तरफ से वाहनों का रूट डायवर्जन की जानकारी मीडिया को दी गई। बड़े मार्गों से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कराने का दावा भी किया गया। बावजूद इसके बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से एक भक्त की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। इससे जाहिर है कि हादसों से निपटने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से की गई तैयारियां कागजों तक सीमित रहीं।