{"_id":"6a71d5eb8fd592882709a94b","slug":"video-video-sarafa-ka-paca-thakana-sa-10-lkha-kamata-ka-javarata-cara-sasatava-kamara-davaaara-utha-l-gae-cara-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सराफा की पांच दुकानों से 10 लाख कीमत के जेवरात चोरी, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सराफा की पांच दुकानों से 10 लाख कीमत के जेवरात चोरी, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर उठा ले गए चोर
अमावां (रायबरेली)। रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित तकिया चौराहा पर सोमवार रात चोरों ने सराफा की पांच दुकानों से करीब 10 लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। यहां तक सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर तक चोर उठा ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी से व्यापारियों आक्रोश व्याप्त हो गया। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए चोर कैद हो गए। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की रात्रिगश्त की कलई खोल दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
तकिया चौराहा पर पांच सराफा की दुकानें हैं। देर शाम दुकानें बंद करके व्यापारी घरों को चले गए थे। देर रात चोरों ने बलराम ज्वेलर्स, अनीता ज्वेलर्स, शुभम ज्वेलर्स, प्रिया ज्वेलर्स और पंकज ज्वेलर्स का शटर काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने करीब दो किलो की चांदी के अलावा सोने के जेवरात लेकर भाग निकले। पीड़ित सराफा दुकानदारों के मुताबिक करीब 10 लाख कीमत के जेवरात चोरी गए हैं।
चोर दुकानों पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे व उसकी डीवीआर चोरी कर ले गए। सुबह करीब आठ बजे व्यवसायी दुकान पर पहुंचे तो काटे गए शटर देखे तो दंग रह गए। व्यापारियों का मौके पर मजमा जुट गया। सभी ने स्थानीय पुलिस की रात्रिगश्त पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कई चोर चोरी करते हुए दिखे। मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।