सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight trains did not arrive, the special arrived eight and a quarter hours late

Raebareli News: आठ ट्रेनें नहीं आईं, स्पेशल सवा आठ घंटे लेट पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 02 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Eight trains did not arrive, the special arrived eight and a quarter hours late
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें शुक्रवार को नहीं आई, जबकि स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। जो ट्रेनें नहीं आईं, उनमें दो जोड़ी पैसेंजर और एक जोड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। साथ ही चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस रूट डायवर्जन के कारण दूसरे रास्ते से चलाई गई। इन ट्रेनों के न आने से यात्रियों को दूसरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा या फिर रोडवेज बसों से सफर किया।
Trending Videos


यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ने सवा आठ घंटे इंतजार कराया। नियमित ट्रेनों में लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे और नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौन घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कानपुर में गंगा पुल के रेलवे ट्रैक पर चल रहे कार्य की वजह से कई ट्रेनें निरस्त रहीं या फिर दूसरे रास्तों से चलाई गईं, जबकि विलंब से आने वाली ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed