सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Evaluation completed in Mahatma Gandhi Inter College

Raebareli News: महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Evaluation completed in Mahatma Gandhi Inter College
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 92 फीसदी से अधिक पूरा हो गया है। अब महज आठ फीसदी काम बचा है, जिसे एक दिन में पूरा कर लिया जाएगा। अब तक बाकी कॉपियां भी तीन मूल्यांकन केंद्रों में ही बची हैं, क्योंकि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में काम पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन कार्य खत्म करने की समय सीमा बुधवार तय की गई है।
Trending Videos



यूपी बोर्ड की कॉपियों को जांचने के लिए शहर में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट तथा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांचने का काम चल रहा है। जिले को लगभग 3.70 लाख कॉपियां आवंटित हुई थीं, लेकिन मूल्यांकन केंद्रों को लगभग 3.45 लाख कॉपियां ही मिली हैं। रविवार को चारों केंद्रों में 30 हजार से अधिक कॉपियां जांची गईं। इस तरह अब तक लगभग 3.20 लाख कॉपियां जांच ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लगभग 25 हजार कॉपियां जांचनी बाकी हैं। यह कॉपियां भी महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को छोड़कर अन्य तीन केंद्रों में बची हैं। एमजीआईसी में काम खत्म हो गया है। मूल्यांकन कार्य में अभी तक एक हजार से अधिक शिक्षक लगे हुए थे, जबकि डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी। शिक्षकों की कमी के बाद भी काम समय से पहले खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। डीआईओएस संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य अंतिम पड़ाव पर है। तय समय सीमा बुधवार से पहले काम पूरा करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed