{"_id":"6148d3be8ebc3e9d655ee0a4","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-train-raibaraily-news-lko596470664","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के छोटा सरबहदा गांव में खेत की रखवाली करने गया किसान ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो उसके परिवारीजनों को सूचना दी। हादसे से घर में कोहराम मच गया।
छोटा सरबहदा गांव निवासी छोटेलाल (55) गांव में ही खेती करता था। सोमवार की भोर वह खेत में घुसे मवेशियों को भगाने गया था। इसी दौरान वह ऊंचाहार-लखनऊ रेलखंड पर गांव के पास लखनऊ की ओर जा रही बरेली पैसेंजर की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
सोमवार सुबह ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए तो देखा कि किसान छोटेलाल का शव पड़ा था। यह देख वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि किसान की ट्रेन से कटकर मौत हुई है।
Trending Videos