सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fire broke out after demolition of illegal coal furnace

Raebareli News: अवैध कोयला भट्ठी ढहाने के बाद भड़की आग

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 11 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out after demolition of illegal coal furnace
अवैध भट्टी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
ऊंचाहार। मुगलपुर गांव में वन विभाग ने मंगलवार शाम एक अवैध कोयला भट्ठी को ढहा दिया। हालांकि, वन कर्मियों की लापरवाही के कारण भट्ठी में सुलग रही आग भड़क उठी।
Trending Videos

आग की लपटें भट्ठी के बाहर निकलीं तो गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। गनीमत रही कि आग पास के खेतों तक नहीं फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कोयला भट्ठी गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार चांद मोहम्मद की थी। उन्होंने लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना दो दिन पहले इसमें लकड़ी भरकर आग लगा दी थी। वन विभाग को अवैध भट्ठी की जानकारी मिली थी। इस पर मंगलवार शाम टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और भट्ठी को ढहा दिया। वन विभाग की टीम भट्ठी की आग बुझाए बिना ही वहां से चली गई। कुछ देर बाद आग ने भड़क उठी।
डलमऊ रेंजर रवि भारती ने बताया कि बिना नवीनीकरण भट्ठी जलाई गई थी, जिसे ढहा दिया गया है, लेकिन उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed