सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five injured in accident on Ganga Expressway

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में पांच घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five injured in accident on Ganga Expressway
जगतपुर थाना क्षेत्र के बैरीहार गांव ​स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के मवेशी से टकराकर एक तेज रफ्तार कार पलट गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। यह घटना बैरीहार गांव के पास करीब चार बजे हुई। सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


एक युवक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। कोलकाता की रहने वाली प्रियंका मिश्रा (35), मीरा मिश्रा (53), मनोज मिश्रा (42), अक्षिता मिश्रा (15) व बिट्टू मिश्रा (35) बुधवार भोर मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर वाराणसी कार से जा रहे थे। जगतपुर के बैरीहार गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगाें को बाहर निकाला गया। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनोज कुमार मिश्रा को लखनऊ रेफर किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed