{"_id":"6a18223c8d794d56ed0956b2","slug":"video-video-aama-taugdhana-ka-lkara-tha-pakashha-ma-vavatha-tha-ghayal-jal-asapatal-rafara-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात खैरानी गांव में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में कुल्हाड़ी चल गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खैरानी गांव निवासी अजय (19) पुत्र सुखाई गांव के ही रहने वाली गुड़िया पत्नी कृष्ण कुमार पाल की आम के पेड़ की रखवाली कर रहे थे तभी पेड़ मलिक गुड़िया के पति कृष्ण पाल जाकर फल तोड़ ले गए। कई बार घटना होने के बाद बुधवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद मारपीट व कुल्हाड़ी चलने तक पहुंच गया। जिसमें कृष्ण पाल के बेटे अंकित( 25) भी मौके पर पहुंच गया तभी दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई अजय पुत्र सुखाई व गुड़िया के सर में मारपीट के दौरान कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख पुकार पर अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर प्रभात मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया और बताया कि अजय और गुड़ीया की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।