{"_id":"6a7b7c11ccdcc7ba9805cdef","slug":"get-repair-work-done-during-the-roasting-process-raebareli-news-c-101-1-slko1032-165013-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रोस्टिंग के दौरान कराएं मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रोस्टिंग के दौरान कराएं मरम्मत का काम
Wed, 12 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सतांव क्षेत्र के कृष्णपुर ताला विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन की शिफ्टिंग कार्य का निरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव। लाइन शिफ्टिंग के दौरान गुल हुई 13 घंटे बिजली की जांच करने उपखंड अधिकारी मंगलवार को मौके पर पहुंचे। इसके बाद उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आगे लाइन शिफ्टिंग के अलावा अन्य जो भी मरम्मत का कार्य कराए जाए, उसे रोस्टिंग के दौरान कराया जाए। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कृष्णपुर ताला उपकेंद्र की 33 केवी लाइन शिफ्टिंग का कार्य बीते शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू कराया गया था। इस दौरान 100 गांवों की बिजली गुल थी। रात होने पर ठेकेदार के श्रमिक काम बंद कर चले गए थे। ग्रामीणों के आक्रोश पर ताला उपकेंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट को दुरुस्त कराया। रात 11 बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इतना लंबा शटडाउन लेने की सूचना अधिकारियों को हुई, तो उपखंड अधिकारी से रिपोर्ट तलब की।
उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि नंदाखेड़ा गांव के पास सड़क चौड़ीकरण का काम होना है। इसके लिए 33 केवी लाइन हटानी है। शुक्रवार को काम कराया गया, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हो पाया है। आगे जब लाइन हटाने का काम होगा, उसे रोस्टिंग के दौरान कराया जाएगा, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी न पड़े।