सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   House roof collapses due to storm and rain; power outage

Raebareli News: आंधी-बारिश से मकान की छत ढही, बिजली गुल

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 14 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
House roof collapses due to storm and rain; power outage
गल्लामंडी गेट के पास बारिश से ​सड़क पर हुए जलभराव के बीच से होकर निकलते वाहन।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शनिवार सुबह आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जगतपुर में पक्के मकान की छत ढह गई। गनीमत रही कि लोग बच गए। निर्माणाधीन नाले की दीवार भी गिर गई। कई घरों में पानी घुस गया। कई घंटे बिजली गुल होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान रहे।



सुबह करीब सात बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला। आंधी के साथ बारिश हुई। रुक-रुककर करीब एक घंटे तक बारिश हुई। जिले में हुई बारिश से सड़कें डूब गईं। बारिश का पानी घरों में घुसने से सामान खराब हो गया। लोग स्वयं घरों से पानी निकालते नजर आए। नगर क्षेत्र के 34 मोहल्लों में जलभराव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया नगर, नया पुरवा, आजाद नगर, निराला नगर, सत्य नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, कहारों का अड्डा, घोसियाना, मटिहा रोड समेत अन्य स्थानों पर पानी भर गया। जिला अस्पताल, कैनाल रोड समेत अन्य स्थानों पर जलभराव रहा। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि पालिका की टीम भेजकर पानी की निकासी कराई गई।
विज्ञापन


जगतपुर ब्लॉक के हेवतहा गांव निवासी सतीश और उनकी पत्नी सावित्री दिव्यांग हैं। सुबह करीब 8.30 बजे बारिश के बीच उनके पक्के मकान की छत ढह गई। उस समय दंपती किसी काम से घर के बाहर थे। छत गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से दंपती के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उप जिलाधिकारी ऊंचाहार विवेक राजपूत ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।

लालगंज में कस्बे के घोसियाना मोहल्ले में कई घरों में पानी भर गया। सीएचसी परिसर में भी जलभराव हो गया। इससे इलाज कराने आए मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश का पानी औषधि भंडार गृह के शेड के नीचे तक पहुंच गया। वहां दवाओं से भरे कई गत्ते भीग गए। फतेहपुर रोड पर कोतवाली के सामने बन रहे नाले की एक तरफ की दीवार ढह गई। भोजपुर कस्बे में बारिश से जलभराव रहा।

शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि नमी का प्रतिशत बढ़ने के साथ हवा का रुख बदलने से बारिश हुई है।


बारिश से खिले किसानों के चेहरे
बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि और बारिश हुई तो उड़द और मूंग की फसलों को नुकसान हो सकता है। खीरों, घुरवारा, सरेनी, शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश से किसान धान की रोपाई के लिए खेतों की जोताई कर सकेंगे। हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक हलोर, अलीपुर, जमुरावां, कक्केपुर, पुरसी, मझिगवां, कोटवा मोहम्मदाबाद समेत अन्य गांंवों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed